भाजपा के लिए देश से बड़ा कुछ नहीं देश में सुशासन, विकास और सुरक्षा यही भाजपा का ध्येय -बृजमोहन

भाजपा स्थापना दिवस पर बृजमोहन ने दी शुभकामनाएं।

भाजपा के लिए देश से बड़ा कुछ नहीं  देश में सुशासन, विकास और सुरक्षा यही भाजपा का ध्येय -बृजमोहन

रायपुर/05/04/2023/ वरिष्ठ भाजपा नेता एवं विधायक बृजमोहन अग्रवाल ने भाजपा के स्थापना दिवस पर समस्त कार्यकर्ताओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी है।
अपने शुभकामना संदेश में बृजमोहन अग्रवाल ने कहा कि समर्पण भाव के साथ मां भारती की सेवा का संकल्प लेकर 1980 में स्व.अटल बिहारी अटल बिहारी वाजपेयी जी, लालकृष्ण आडवाणी जी, मुरली मनोहर जोशी जी ने पंडित दीनदयाल जी और श्यामा प्रसाद मुखर्जी जी जैसे महापुरुषों के आदर्शों पर चलते हुए भारतीय जनता पार्टी का गठन किया। 
आज उन महापुरुषों के पद चिन्हों पर चलकर करोड़ों राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं की बदौलत हमारी यह भारतीय जनता पार्टी ने भारत की सबसे लोकप्रिय और दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में अपना स्थान बनाया है।
बृजमोहन ने कहा कि देश में सुशासन, विकास और सुरक्षा के मकसद से भाजपा काम कर रही हैं। इसी वजह से आज देश का संपूर्ण समर्थन भाजपा के साथ हैं और हम भाजपा हस्ताक्षर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में अपने भारत देश को उत्तरोत्तर प्रगति की दिशा में आगे लेकर जा रहे हैं।
भाजपा के इन 43 वर्षों के सफर में हजारों कार्यकर्ताओं ने बलिदान दिया वहीं हजारों ने अपना घर द्वार छोड़कर मां भारती के चरणो में सब कुछ अर्पण कर दिया है। ऐसे राष्ट्र भक्तों को कोटि-कोटि नमन करते हुए भाजपा स्थापना दिवस के पावन अवसर पर प्रत्येक राष्ट्रवादी कार्यकर्ताओं को हार्दिक शुभकामनाएं प्रेषित करता हूं।