दुर्ग के मधुबन बार में चाकूबाजी, 2 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज, घायल का अस्पताल में इलाज जारी

दुर्ग के मधुबन बार में चाकूबाजी, 2 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज, घायल का अस्पताल में इलाज जारी

दुर्ग के एक बार में शुक्रवार की रात चाकूबाजी की घटना हो गई। इसमें एक युवक के पेट और पैर में चाकू लगा है। मामला पदमनाभपुर चौकी क्षेत्र का है। पुलिस ने इस मामले में 2 लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच में लिया है।

मिली जानकारी के अनुसार महाराजा चौक दुर्ग स्थित मधुबन बार में कल रात्रि करीब 11 बजे दो गुटों में लड़ाई के बाद चाकूबाजी हो गई। इस घटना में कसरीडीह निवासी पलास श्रीवास्तव उम्र 26 वर्ष के पेट और पैर में चाकू लगा है। बताया जाता है कि दो गुटों में विवाद के बाद एक गुट के लोगों ने चाकू निकालकर हमला कर दिया। घायल को उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आरोपी और प्रार्थी दोनों एक दूसरे के परिचित है। इस मामले में पुलिस ने फोकट पाड़ा दुर्ग निवासी रमन यादव और जुनैब के खिलाफ धारा 323, 294 के तहत अपराध दर्ज करते हुए जांच में लिया है। फिलहाल आरोपी फरार बताया जाता है।