District 3261 /3260 के सबसे पुराने आरसीसी का ग्राम परसदा में पुनरप्रारम्भ।
Rotary Club of Raipur की अध्यक्ष रोटेरियन प्रीता लाल ने बताया की ग्राम परसदा में आज छत्तीसगढ़ के प्रथम त्यौहार हरेली को मनाने के साथ-साथ ग्राम वासियों को समाज सेवा से जोड़ने व रोटरी के परिवार को विस्तृत करने हेतु आरसीसी का प्रारंभ किया गया है।ज्ञातव्य है कि यह आरसीसी डिस्ट्रिक्ट 3261 / 3260 का सबसे पुराना आरसीसी था जो पिछले कुछ वर्षों में सक्रिय नहीं था। इस आईसीसी को पुन: सक्रिय करते हुए रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ने ग्राम परसदा के 25 युवाओं के इस आरसीसी के प्रारंभ होने की घोषणा आज की। ग्राम में हरेली त्यौहार की शुरुआत करते हुए ग्रामवासियों एवं रोटेरियनस ने सर्वप्रथम छत्तीसगढ़ महतारी की पूजा अर्चना की। तत्पश्चात हल तथा नगर की पूजा की गई और उसके बाद समस्त रोटेरियन तथा ग्रामवासी और बच्चों के द्वारा गांव का भ्रमण कर एकता भाईचारे व एकजुटता की भावना पुष्ट करने का प्रयास किया गया ।उसके बाद शाला प्रांगण में पर्यावरण संरक्षण और हरियाली बनाए रखने हेतु वृक्षों का रोपण किया गया। हनुमान मंदिर परिसर में ग्राम परसदा के मेघावी छात्र-छात्राओं का प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया और दिवंगत गौ सेवकों के प्रति श्रद्धांजलि व्यक्त की गई।इस अवसर पर शाला की छात्राओं द्वारा मनमोहक सांस्कृतिक कार्यक्रम भी प्रस्तुत किया गया ।रोटरी परिवार के सदस्यों द्वारा ग्रामीण विकास हेतु शीघ्र ही ग्राम में एक कंप्यूटर सेंटर प्रारंभ करने की घोषणा भी की गई। रोटरी परिवार को बढ़ाने व ग्रामीणों के सहयोग से सतत एवं दीर्घगामी विकास की प्रक्रिया प्रारंभ करने की दिशा में यह एक सकारात्मक कदम रहा। इस अवसर पर रोटरी क्लब ऑफ रायपुर की ओर से अध्यक्ष डॉ प्रीता लाल ,सचिव अरविंद जोशी ,सह सचिव योगेश अग्रवाल पूर्व अध्यक्ष रो शंभू सरकार गिरीश वोरा सहित श्री अनीश नारनोलिया, राकेश शर्मा जयंत अग्रवाल,कृष्णा साहू,श्रीमती अरुणा अग्रवाल,श्रीमती जयश्री पटेल सहित कई वरिष्ठ ग्रामीण जन - श्री योगेंद्र साहू पार्षद वार्ड क्रमांक 16 ,श्री टिकेंद्र साहू पार्षद वार्ड क्रमांक 13 ,श्री भुजबल प्रसाद साहू- अध्यक्ष ग्राम विकास समिति ,श्री भुनेश्वर साहू अध्यक्ष साहू समाज, तथा ग्राम परसदा के अन्य गण मान्य नागरिक गण उपस्थित रहे।