ट्रेन में मोबाइल लूटने के प्रयास के दौरान यात्री की मौत, दो अपचारी बालक अभिरक्षा में

ट्रेन में मोबाइल लूटने के प्रयास के दौरान यात्री की मौत, दो अपचारी बालक अभिरक्षा में

भिलाई। चलती ट्रेन में यात्रियों को निशाना बनाकर मोबाइल लूटने के प्रयास के दौरान एक यात्री की मौत के मामले में दुर्ग पुलिस ने दो विधि से संघर्षरत बालकों को अभिरक्षा में लिया है। घटना खुर्सीपार थाना क्षेत्र के शिवाजीनगर रेलवे लाइन के पास की है। पुलिस मामले में आगे की वैधानिक कार्रवाई कर रही है।

पुलिस के अनुसार, 27 नवंबर को इंटरसिटी एक्सप्रेस ट्रेन क्रमांक 12856 में यात्रा कर रहे मोहम्मद फैजान उर्फ सोनू, उम्र 25 वर्ष, निवासी ग्राम पोस्ट सुरजी, थाना अंजनगांव, जिला अमरावती, महाराष्ट्र का मोबाइल छीनने का प्रयास किया गया। इस दौरान आरोपियों ने यात्री के साथ मारपीट की, जिससे वह ट्रेन से नीचे गिर गया और गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल यात्री को उपचार के लिए सुपेला अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।

पुलिस जांच में दो बालकों की संलिप्तता सामने आई

घटना की सूचना मिलते ही खुर्सीपार पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य संकलन और तकनीकी जांच शुरू की। विवेचना के दौरान दो विधि से संघर्षरत बालकों की संलिप्तता सामने आने पर उन्हें अभिरक्षा में लिया गया।

पुलिस के मुताबिक, दोनों बालक रेलवे ट्रैक के किनारे से गुजरती ट्रेनों में सफर कर रहे यात्रियों को निशाना बनाते थे। मोबाइल छीनने के प्रयास के दौरान यात्री के साथ मारपीट की गई, जिसके परिणामस्वरूप वह ट्रेन से नीचे गिर गया और उसकी मृत्यु हो गई।

किशोर न्याय कानून के तहत कार्रवाई

मामले में थाना खुर्सीपार में अपराध क्रमांक 0542/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता की धारा 103(1), 309(4), 309(6) एवं 3(5) में अपराध पंजीबद्ध किया गया है। दोनों बालकों के संबंध में किशोर न्याय अधिनियम के प्रावधानों के अनुसार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस ने उनकी पहचान संबंधी विवरण सार्वजनिक नहीं किए हैं।

रेल यात्रियों से सतर्क रहने की अपील

दुर्ग पुलिस ने रेल यात्रियों से अपील की है कि यात्रा के दौरान मोबाइल फोन और अन्य कीमती सामान खिड़की के पास बाहर की ओर न रखें। रेलवे ट्रैक के आसपास संदिग्ध गतिविधि दिखाई देने पर तत्काल रेलवे पुलिस या स्थानीय पुलिस को सूचना दें।