CAF जवान ने होली खेल रहे युवक पर चलाई गोली, गिरफ्तार

बिलासपुर। पुलिस जवान ने होली खेल रहे युवक पर फायरिंग कर दी। एयरगन से फायरिंग में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जवान को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।मामला मल्हार चौकी क्षेत्र का है।जानकारी के अनुसार आरोपी जवान पुलकेश नापित छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल के दूसरी बटालियन सकरी में पदस्थ है। वह मल्हार के रेस्ट हाऊस जाने वाले मार्ग पर होली खेल रहे युवाओं के पास पहुंचा और अपने एयरगन से युवक को गोली मार दिया। युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि आरोपी जवान का युवकों के साथ विवाद हुआ था। घायल युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।