गांव में अंधाधुंध गोलीबारी से 40 लोगों की मौत, घरों को भी फूंक दिया

गांव में अंधाधुंध गोलीबारी से 40 लोगों की मौत, घरों को भी फूंक दिया

अफ्रीका। नाइजीरिया के एक गांव में बंदूकधारियों ने हमला कर दिया। इससे 40 लोगों की मौत हो गई। आरोपियों ने गांव में अंधाधुंध गोलीबारी की। निवासियों का कहना है कि आरोपियों ने कई घरों को आग के हवाले कर दिया। कई लोगों का अपहरण भी कर लिया। घटना नाइजीरिया के उत्तर-मध्य में स्थित पठारी राज्य की है।पुलिस ने बताया कि पठारी बंगलाला के जंगलों में सुरक्षा एजेंटों के हमलों से भाग रहे डाकुओं ने सोमवार देर रात जुराक और डाकाई गांव पर हमला कर दिया। सुरक्षा एजेंटों ने सात हमलावरों को ढेर कर दिया।  गांव के निवासियों का कहना है कि मरने वालों की संख्या काफी अधिक है। बंदूकधारी दर्जनों की संख्या में थे। उन्होंने बाइक पर गांव में धावा बोला था। उन्होंने अंधाधुंध गोलीबारी की।