CM साय का जनदर्शन कार्यक्रम आज से शुरू, समस्याएं सुन करेंगे निराकरण

CM साय का जनदर्शन कार्यक्रम आज से शुरू, समस्याएं सुन करेंगे निराकरण

रायपुर। CM विष्णुदेव साय आज आम जनता की समस्या को सुनकर त्वरित निराकरण करेंगे। मुख्यमंत्री प्रत्येक गुरुवार “जनदर्शन” कार्यक्रम में जनता से मुलाकात करेंगें। यह कार्यक्रम हर गुरुवार को मुख्यमंत्री निवास कार्यालय में पूर्वान्ह 11 बजे से दोपहर 01 बजे तक आयोजित किया जाएगा। मुख्यमंत्री साय जनता से सीधे संवाद करेंगें और शासन की योजनाओं के क्रियान्वयन की जानकारी लेंगे।