राष्ट्रपति मुर्मु ने महाप्रभु श्री जगन्नाथ भगवान की पूजा-अर्चना कर प्रदेश व देशवासियों की सुख-शांति की कामना

रायपुर। राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु और राज्यपाल रमेन डेका ने शनिवार की सुबह गायत्री नगर रायपुर स्थित श्री जगन्नाथ मंदिर में महाप्रभु श्री जगन्नाथ भगवान की पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों सहित देशवासियों की समृद्धि एवं सुख-शांति की कामना की। इस दौरान छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय, केंद्रीय राज्य मंत्री तोखन साहू, सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक पुरंदर मिश्रा एवं मंदिर समिति के पदाधिकारी उपस्थित थे।