रायपुर निगम चुनाव: पूर्व मेयर एजाज ढेबर हारे चुनाव, 15 साल बाद भाजपा का कब्जा

रायपुर। एजाज ढेबर पार्षद पद का चुनाव हार गए हैं। एजाज ढेबर की हार के बाद अमर गिदवानी और बीजेपी समर्थक थिरके। रायपुर के पूर्व मेयर एजाज ढेबर 1529 वोट से पार्षद का चुनाव हार चुके हैं। एजाज ढेबर की पत्नी अर्जुमन ढेबर 2562 वोट से जीत गई हैं। वहीं 15 साल बाद भाजपा ने कब्जा कर लिया है।
छत्तीसगढ़ के 10 नगरपालिक निगमों में सुबह से वोटों की गिनती जारी है. अब तक आए रुझानों में भाजपा ने तीन नगर निगम चिरमिरी, रायगढ़ और अंबिकापुर में अपना परचम लहरा दिया है. वहीं रायपुर नगर निगम में भी भाजपा ने जबरदस्त जीत दर्ज की है. बीजेपी महापौर प्रत्याशी मीनल चौबे ने 1 लाख से अधिक वोटों से जीत दर्ज की है।कांग्रेस प्रत्याशी दीप्ति दुबे से मीनल चौबे का सीधा मुकाबला था, लेकिन इस मुकाबले में मीनल चौबे ने शुरू से जबरदस्त बढ़त बनाते हुए जीत दर्ज कर ली है।
बता दें कि 11 फरवरी को 10 नगर निगमों में वोटिंग हुई थी। इनमें अंबिकापुर, कोरबा, चिरमिरी, जगदलपुर, दुर्ग, धमतरी, बिलासपुर, राजनांदगांव, रायगढ़ और रायपुर नगर निगम शामिल हैं। इस चुनाव में महापौर के 79 प्रत्याशी मैदान पर थे।
जानिए कहां-कौन कितने वोट से जीते
रायपुर नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – दीप्ति दुबे
भाजपा महापौर प्रत्याशी – मीनल चौबे
एक लाख 46 हजार वोट से भाजपा की जीत
दुर्ग नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – प्रेमलता साहू
भाजपा महापौर प्रत्याशी – अलका बाघमार
रिजल्ट – 67 हजार वोट से भाजपा की जीत
कोरबा नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – उषा तिवारी
भाजपा महापौर प्रत्याशी – संजू देवी
रिजल्ट – 52,000 वोट से भाजपा की जीत
अंबिकापुर नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – अजय तिर्की
भाजपा महापौर प्रत्याशी – मंजूषा भगत
रिजल्ट – 11,063 वोट से भाजपा की जीत
बिलासपुर नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – प्रमोद नायक
भाजपा महापौर प्रत्याशी – पूजा विधानी
66,179 वोट से भाजपा की जीत
राजनांदगांव नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – निखिल द्विवेदी
भाजपा महापौर प्रत्याशी – मधुसूदन यादव
41 हजार से अधिक मतों से भाजपा की जीत
रायगढ़ नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – जानकी काटजू
भाजपा महापौर प्रत्याशी – जीववर्धन चौहान
रिजल्ट – 34365 वोट से भाजपा की जीत
जगदलपुर नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – मककीत सिंह गैदू
भाजपा महापौर प्रत्याशी – संजय पांडेय
रिजल्ट – 8772 वोट से भाजपा की जीत
चिरमिरी नगर निगम
कांग्रेस महापौर प्रत्याशी – विनय जायसवाल
भाजपा महापौर प्रत्याशी – रामनरेश राय
रिजल्ट – 4000 वोट से भाजपा की जीत
धमतरी नगर निगम
भाजपा महापौर प्रत्याशी – जगदीश रामू रोहरा
रिजल्ट – 34085 वोट से भाजपा की जीत