अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन सम्पन्न।।

अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर महिला सम्मान समारोह का आयोजन सम्पन्न।।

आज दिनांक 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस के शुभ अवसर पर मां गायत्री मंदिर परिसर नगर पलारी में महिला मंडली के द्वारा महिला सम्मान समारोह  एवं प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित मंजू वर्मा, नंदनी चंद्राकर, जनपद पंचायत अध्यक्ष सरिता भीम वर्मा जी द्वारा सर्वप्रथम कार्यक्रम का शुभारंभ मां गायत्री के छाया चित्र में दीप प्रज्वलन कर किया गया। तत्पश्चात मंच में विराजे अतिथियों का स्वागत वंदन कर कार्यक्रम को आगे बढ़ाते हुए नवनिर्वाचित महिला जनप्रतिनिधि जनपद पंचायत पलारी अध्यक्ष सरिता भीम यादव, नगर पंचायत के पार्षद खेलन बाई वर्मा, राधा भोला वर्मा, नायब तहसीलदार  पूनम कन्नौजे, पुणे में सॉफ्टवेयर इंजीनियर रिंकी वर्मा, लंदन में सॉफ्टवेयर इंजीनियर रोहिणी वर्मा, नीट में चयनित छात्रा कु. नीलिमा वर्मा, एडवोकेट पायल साहू, शिक्षिका आराधना वर्मा, कविता सरशिहा, प्रेमिन ध्रुव, यामिनी वर्मा, हेमलता रजक, महिला आरक्षक आशा टंडन, शालिनी निर्मलकर , योगा शिक्षिका मीना साहू, का सम्मान मोमेंटो भेट कर किया गया एवं मितानिन दीदियों, आंगड़बाड़ी कार्यकर्ताओं को साड़ी भेट कर सम्मान किया गया।

तत्पश्चात प्रतियोगी खेलो का आ

योजन हुआ जिसमें रंगोली में प्रथम स्थान संगीता देवांगन, नींबू चम्मच दौड़ में सजनी घृतलहरे, कुर्सी दौड़ में माधुरी निर्मलकर। स्कूल के छात्राओं द्वारा मनमोहक नृत्य की प्रस्तुति काजल एवं साथियों द्वारा किया गया। गीत की प्रस्तुति टिकेश्वरी वर्मा एवं खुशी वर्मा द्वारा किया गया सभी प्रतिभागीयों को मोमेंटो भेट कर प्रोत्साहित किया गया।