आग से 70 % जली महिला, मौत से लड़ रही जंग, परिजनों ने ससुराल पक्ष पर लगाएं कई गंभीर आरोप,

भिलाई। 3 अप्रैल को एक महिला आग में जलकर घायल हो जाती है। गंभीर अवस्था में घायल महिला को परिजन पहले जिला अस्पताल लेकर जाते हैं फिर मेकाहारा हॉस्पिटल रायपुर रिफर किया जाता है। आग से जलने की सूचना परिजनों को अन्य रिस्तेदारों से 6 अप्रैल को मिली। महिला के ससुराल पक्ष से आग लगने की कोई सूचना नहीं दी गई। संदेह होने पर जब रिश्तेदार महिला के घर पहुंची तो उन्हें आग लगने और अस्पताल में भर्ती होने की सूचना मिली। पुलिस के अनुसार महिला का बयान लिया गया है। वहीं महिला के पुत्र का कहना है कि उसके सामने ही उसके मां को आग लगाया गया है। बिहार से भिलाई पहुंचे परिजन आज 9 अप्रैल बुधवार को छावनी थाना पहुंचकर थाना प्रभारी से ससुराल पक्ष वालों पर कार्रवाई की मांग की है। वहीं थाना प्रभारी के आश्वासन के बाद परिजन वापस लौट गए। महिला के पिता अशोक साव पिता स्व. साधुशरण साव ग्राम तेतरावा थाना मानपुर जिला नालन्दा बिहार ने पुलिस को बताया कि मैंने अपनी बेटी नीतु कुमारी की शादी संतोष साव पिता गोविंद साव निवासी कैम्प-1 शास्त्रीनगर भिलाई के साथ सन 2008 में कराई थी। जब से शादी हुई है तब से मेरी बेटी को ससुरालवालों द्वारा प्रताड़ित किया जा रहा है। मेरी बेटी को आग के हवाले कर दिया गया और वो मेकाहारा हॉस्पिटल में मौत से जंग लड़ रही है। कुछ साल पहले महिला थाने में मेरी बेटी और दामाद का काउंसलिंग भी हुआ था। वर्तमान में 30 मार्च 2025 को बेटी माइके गई थी। 1 अप्रैल को साउथ बिहार एक्सप्रेस से भिलाई के लिए रवाना हुई। 2 अप्रैल को भिलाई ससुराल पहुंची। भिलाई पहुंचते ही उसके साथ ससुरालवालों पति संतोष साव, सास मुन्नी देवी, ससुर गोविंद साव, ननद सपना देवी द्वारा मारपीट की गई। 3 अप्रैल को बेटी पर आग लगा दी गई। बेटी का इलाज मेकाहारा हॉस्पिटल में चल रहा है। बेटी द्वारा दिए गए बयान पर हमें संदेह है। वह बहुत डरी हुई है।