भारतीय नौसेना की ताकत बढ़ाने फ्रांस से खरीदी जाएगी 26 राफेल मरीन लड़ाकू विमान

भारतीय नौसेना की ताकत बढ़ाने फ्रांस से खरीदी जाएगी 26 राफेल मरीन लड़ाकू विमान

नई दिल्ली। भारतीय नौसेना की ताकत बढ़ाने फ्रांस से 26 राफेल मरीन लड़ाकू विमान खरीदी जाएगी। 63,000 करोड़ रुपये से अधिक के इस सरकारी सौदे पर जल्द ही हस्ताक्षर किए जा सकते हैं। इस सौदे के तहत भारतीय नौसेना को 22 सिंगल-सीटर और चार ट्विन-सीटर विमान मिलेंगे। जानकारी के अनुसार यह सौदा भारतीय वायुसेना के राफेल विमानों की क्षमताओं को भी अपग्रेड करने में मदद करेगा। राफेल-एम जेट को भारतीय नौसेना के विमानों के बेड़े में शामिल किया जाएगा। सूत्रों के मुताबिक, इस मेगा खरीद परियोजना को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता वाली सुरक्षा मामलों की कैबिनेट समिति ने मंजूरी दे दी है। जुलाई 2023 में रक्षा मंत्रालय ने फ्रांस से 26 राफेल समुद्री जेट विमानों की खरीद को मंजूरी दी थी। इसे स्वदेशी विमानवाहक पोत आईएनएस विक्रांत पर तैनात किया जाएगा। भारतीय वायु सेना ने उड़ान भरने की स्थिति में 36 राफेल लड़ाकू विमान खरीदे हैं।