संत गोबिंदराम शदाणी शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय प्राचार्य डॉ उषा किरण अग्रवाल ने अपना पदभार ग्रहण किया
संत गोबिंदराम शदाणी शासकीय कला एवं वाणिज्य कन्या महाविद्यालय में उच्च शिक्षा विभाग से स्थानांतरित नियुक्त प्राचार्य डॉ उषा किरण अग्रवाल ने पूर्ण निष्ठा से अपना पदभार ग्रहण किया।इस अवसर पर महाविद्यालय के समस्त विभागीय प्राध्यापक, सहायक प्राध्यापक, अतिथि व्याख्याता, कर्मचारियों द्वारा हर्ष उत्साह से प्राचार्य डॉ उषा किरण जी का पुष्प गुच्छ से स्वागत अभिनंदन किया गया।
