शादी का झांसा देकर दुष्कर्म, आरोपी गिरफ्तार
धमतरी। धमतरी पुलिस के नगरी थाना क्षेत्र में महिला संबंधी गंभीर अपराध का मामला सामने आया है, जहां शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है।पुलिस के अनुसार, पीड़िता की लिखित शिकायत पर थाना नगरी में अपराध क्रमांक 29/26 के तहत बीएनएस की धारा 64(2)(एम) और 351(2) में मामला दर्ज किया गया। शिकायत में बताया गया कि आरोपी ने शादी का प्रलोभन देकर पीड़िता के साथ शारीरिक संबंध बनाए।
बाद में जब पीड़िता ने विवाह के लिए कहा, तो आरोपी ने खुद को पहले से शादीशुदा बताते हुए शादी से इनकार कर दिया और उसे फोन न करने की धमकी दी। मामले की गंभीरता को देखते हुए नगरी पुलिस ने तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपी की तलाश कर उसे गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया है। इसके बाद उसे न्यायालय में पेश कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान पूनम प्रजापति (36 वर्ष), निवासी बिड़गुड़ी, थाना सिहावा, जिला धमतरी के रूप में हुई है।