दुर्ग में सामूहिक आत्महत्या, पति-पत्नी फांसी पर, दो बच्चों के शव मिले, पारिवारिक विवाद बना मौत की वजह

दुर्ग में सामूहिक आत्महत्या, पति-पत्नी फांसी पर, दो बच्चों के शव मिले, पारिवारिक विवाद बना मौत की वजह

दुर्ग। थाना मोहन नगर क्षेत्र के आर्य नगर में एक ही परिवार के चार सदस्यों की मौत से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की गई।

मौके पर पति-पत्नी गोविंद साहू (45 वर्ष) और चंचल साहू (40 वर्ष) फांसी पर लटके हुए मिले। वहीं उनके दो बच्चे, पुत्री दृष्णा साहू (13 वर्ष) और पुत्र यशांत साहू (11 वर्ष) मृत अवस्था में घर के भीतर पड़े मिले।

घटना की जानकारी मिलते ही वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक विजय अग्रवाल सहित अन्य पुलिस अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का निरीक्षण किया। एफएसएल टीम भी जांच के लिए मौके पर पहुंची है।पुलिस को घटनास्थल से एक सुसाइड नोट मिला है, जिसमें पारिवारिक विवाद का उल्लेख किया गया है। फिलहाल पुलिस सुसाइड नोट और अन्य पहलुओं की जांच कर रही है। थाना मोहन नगर में मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया गया है।