पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक की खुदकुशी

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक शराब का आदि था। इसके चलते पत्नी के साथ आए दिन विवाद होता रहता था।

पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक की खुदकुशी

भिलाई । पत्नी के मायके जाने से नाराज युवक ने फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली है। मामला खुर्सीपार थाना क्षेत्र का है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मृतक शराब का आदि था। इसके चलते पत्नी के साथ आए दिन विवाद होता रहता था। खुर्सीपार पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फंदे से नीचे उतरवाकर पीएम के लिए भेजा। बताया  जाता है कि लक्ष्मी नारायण नगर खुर्सीपार निवासी नितेश कुमार जेना (33 वर्ष) पिता विद्या चरण जेना ने गुरुवार सुबह अपने घर में फांसी लकार खुदकुशी कर ली। जांच में यह सामने आई है कि नितेश अक्सर शराब पीकर घर आता था। इस बात का उसकी पत्नी पिंकी विरोध करती थी। विरोध के बाद भी जब वह नहीं माना तो दोनों के बीच विवाद हो गया। विवाद बढऩे पर पत्नी ने अपने ससुर से कहा कि वो उसे उसके मायके सेकटर 4 छोड़ दें। सुबह जब नितेश का नशा उतरेगा तो वह वापस आ जाएगी। जब पत्नी अपने मायके चली गई तो यह बात नितेश को काफी नागवार गुजरी। आवेश में आकर वह अपने कमरे गया और पत्नी की साड़ी का फंदा बनाकर सीलिंग फैन की सहायता से फांसी में झूल गया। गुरुवार सुबह 7 बजे विद्या चरण जेना उठे तो देखा कि नितेश के कमरे का कूलर बंद है। उन्होंने नितेश के आवाज लगाई तो कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद उन्होंने खिड़की से झांककर देखा तो वह फांसी पर झूल रहा था। यह देख पिता ने शोर मचाया। तुरंत खुर्सीपार पुलिस को इसकी सूचना दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को फांसी से नीचे उतारा गया। पुलिस मर्ग कायम कर जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि नितेश भिलाई स्थित टिस्कॉन कंपनी में सुपरवाइजर के पद पर कार्य करता था। तीन साल पहले 2019 में उसका विवाह हुआ था। उसेक दो बच्चे हैं। इसमें एक 2 साल एवं एक 7 माह का है।