बर्थडे पार्टी के दौरान चाकू से प्राणघातक हमला करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

बर्थडे पार्टी के दौरान चाकू से प्राणघातक हमला करने वाले 4 आरोपी गिरफ्तार

भिलाई। चाकू से प्राणघातक हमला करने वाले 4 आरोपी को सुपेला पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। आम जगह पर गाली गलौज करने से रोकने पर चाकू से जानलेवा हमला किया गया था। आरोपियो के कब्जे से धारदार हथियार चाकू एवं डण्डा पुलिस ने जब्त कर लिया है।

जानकारी के अनुसार दिनांक 28.01.2024 की रात्रि करीबन 07ः30 बजे पार्थी भरत गिरी गोस्वामी के घर के पास बने चबुतरा में भोला उर्फ हरिकेश चौहान, अंकेश चौहान एवं अन्य लोग बैठकर गाली गलौज कर रहे थे जिसे मना करने पर जान से मारने की नियत से चाकू से प्राणघातक हमला कर दिया। इससे भरत के पेट में चाकू घूस गया। पार्थी की शिकायत पर सुपेला थाना ने धारा 307, 34 का अपराध दर्ज किया गया था।

पुलिस द्वारा आरोपियों का पता तलाश किया जा रहा था। इसी दौरान आरोपी भोला उर्फ हरिकेश चौहान, अंकेश चौहान, सचिन सोनकर उर्फ चिन्ना, संजीव चौहान को घेराबंदी कर राजीव नगर सुपेला से पकड़ा गया। आरोपीगणों को 29.01.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड में जेल भेजा गया।

इस महत्वपूर्ण कार्यवाही में थाना प्रभारी सुपेला निरीक्षक दुर्गेश कुमार शर्मा, उनि मनीष वाजपेयी, प्रमोद सिन्हा, सउनि राजेश सिंह, प्र.आर. भरत यादव, उपेन्द्र सिंह आरक्षक अजीत सिंह, विवेक सिंह, सुरेन्द्र गिरी, विशाल सिंह, सूर्य प्रताप सिंह, श्यामजी मिश्रा, विकास तिवारी का विशेष योगदान रहा।
गिरफ्तार आरोपी:- 01. भोला उर्फ हरिकेश चैहान पिता सकल चैहान उम्र 20 साल निवासी राजीव नगर सुपेला, 02. अंकेश चैहान पिता सकल चैहान उम्र 23 साल निवासी राजीव नगर सुपेला, 03. सचिन सोनकर उर्फ चिन्ना पिता राजेश सोनकर उम्र 19 साल निवासी राजीव नगर सुपेला, 04. संजीव चैहान पिता धर्मेन्द्र चैहान उम्र 29 साल निवासी राजीव नगर सुपेला