महिलाओं का विधिक सशक्तिकरण प्रशिक्षण सह मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ की रूपरेखा तय

महिलाओं का विधिक सशक्तिकरण प्रशिक्षण सह मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ की रूपरेखा तय

छत्तीसगढ़ की महिलाओं को विधिक संरक्षण और अधिकारों के प्रति जागरूकता लाने 28 जुलाई को मुख्यमंत्री निवास स्थान से प्रदेश के मुख्यमंत्री महतारी न्याय रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगें। आज आयोग कार्यालय में आयोग की अध्यक्ष डॉ किरणमयी नायक ने  डीएमएफ राशि प्राप्त वाले 9 जिले (रायपुर, दुर्ग, महासमुंद, जांजगीरचापा, धमतरी, राजनांदगांव, बलौदाबाजार, गरियाबंद, कांकेर) के जिला कार्यक्रम अधिकारियों की बैठक ली जिसमे महतारी न्याय रथ के भ्रमण के लिए रूपरेखा तैयार करने के साथ जिले के जनप्रतिनिधियों से सम्पर्क कर महतारी न्याय रथ की जानकारी देने के निर्देश दिए हैं।