28 एवं 29 मार्च 2022 को अखिल भारतीय बैंक हड़ताल

28 एवं 29 मार्च 2022 को अखिल भारतीय बैंक हड़ताल

8 एवं 29 मार्च 2022 को अखिल भारतीय बैंक हड़ताल
केंद्र सरकार की जन एवं श्रम विरोधी नीतियों के खिलाफ, 12 सूत्री मांगों को लेकर दस केंद्रीय श्रमिक संगठनों एवं सैकड़ों स्वतंत्र ट्रेड यूनियनों के आह्वान पर 28 एवं 29 मार्च 2022 को राष्ट्रव्यापी आम हड़ताल में भाग लेंगे। यह हड़ताल विश्व की सबसे बड़ी आम हड़ताल होगी।
ऑल इंडिया बैंक एम्प्लाईज एसोसिएशन, ऑल इंडिया बैंक ऑफिसर्स एसोसिएशन एवं बैंक एम्प्लाईज फेडरेशन ऑफ़ इंडिया के आह्वान पर, केंद्रीय श्रमिक संगठनों की मांगों के समर्थन में एवं बैंकिंग उद्योग और बैंक कर्मचारियों की मांगों को लेकर देशभर के लाखों बैंक कर्मचारी अधिकारी 28 एवं 29 मार्च 2022 की राष्ट्रव्यापी बैंक हड़ताल में शामिल होंगे। सेंट्रल बैंक कर्मचारी संगठन प्रदेश महासचिव शक्ति सिंह ठाकुर ने बताया कि ऑल इंडिया बैंक एम्प्लाईज एसोसिएशन ने  केंद्रीय श्रमिक संगठनों की मांगों का समर्थन करते हुए बैंकिंग उद्योग एवं बैंक कर्मियों की मांगों को लेकर 28 एवं 29 मार्च 2022 को अखिल भारतीय बैंक हड़ताल का आह्वान किया है। हड़ताली बैंक कर्मियों की मांग है कि-:
• सार्वजनिक क्षेत्र के बैंकों को मजबूत करो
•बैंकों का निजीकरण रोका जाए
•बैंक जमा पर ब्याज दरों में वृध्दि करो
•एनपीएस खत्म करो - डीए से संबद्ध पेंशन योजना बहाल करो
• ऑउटसोर्सिंग बंद करो - नई भर्ती शुरू करो
28 एवं 29 मार्च 2022 को छत्तीसगढ़ में भी सभी बैंकों के अधिकारी व कर्मचारी साथी हड़ताल पर रहेंगे।  प्रदर्शन एवं हड़ताल को सफल बनाएंगे। मार्च के अंतिम दिनों में हड़ताल करने पर शक्ति सिंह ठाकुर का कहना है कि केंद्र शासन की निजीकरण के हठ व सार्वजनिक क्षेत्रों के कर्मचारियों के प्रति उदासीनता को देखते हुए ये निर्णय लिया गया है।
दोनों दिन प्रदर्शन का कार्यक्रम सप्रे स्कूल बुढ़ापारा रायपुर में सुबह 11:00 बजे से संयुक्त ट्रेड यूनियन के तत्वाधान में रखा गया है।