फांसी लगाती महिला को डायल 112 की टीम ने बचाया

फांसी लगाती महिला को डायल 112 की टीम ने बचाया

दुर्ग। मोहन नगर थाना अंतर्गत डायल 112 की टीम ने फांसी के फंदे में झूल मौत को गले लगा रही महिला को बचा लिया है। घर का दरवाजा तोड़कर महिला को सकुशल फंदे से निकाला गया। 
मोहन नगर थाना प्रभारी विपिन रंगारी से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस को सूचना मिली थी कि एक महिला को बार-बार कॉल किये जाने के बाद भी वह फोन नहीं उठा रही है। लोकेशन के आधार पर घटनास्थल के पास पहुंचे घरवालों संबंध में आसपास पता किया जो उसके घर की जानकारी मिली। महिला अपने ही घर दरवाजा लगाकर फांसी लगाने की कोशिश कर रहा थी। बहुत आवाज लगाने पर भी दरवाजा नहीं खोल रहा थी।
ऐसे में 112 के आरक्षक सी/1806 तारकेश्वर साहू, सी/538 मुकेश यादव, चालाक मनीष निर्मलकर 371, चालक नितेश सिन्हा 312 ने त्वरित कार्यवाही करते हुए दरवाजा तोड़ा अंदर प्रवेश किया तो देखा कि महिला अपने रूम में ही पंखे में साड़ी से फांसी लगा रही थी। उसे तत्काल  फंदा खोलकर निकाल कर नीचे उतारा गया, पानी पिलाया गया। फांसी लगाने की जानकारी पूछा गया तो महिला ने बताया कि पति और पत्नी के बीच पारिवारिक वाद विवाद होने के कारण वह फांसी लगा रही थी। महिला ने बताया वह अभी ठीक है महिला एवं उसके पति को थाना मोहन नगर द्वारा समझाइस दी गई है।