*कार्यकर्ता जीत के सूत्रधार: बृजमोहन अग्रवाल

हार से घबराकर भूपेश बघेल झूठी घोषणाओं पर उतर आए है

*कार्यकर्ता जीत के सूत्रधार: बृजमोहन  अग्रवाल

खैरागढ़ शहर के मंडल के प्रभारी बृजमोहन अग्रवाल ने खैरागढ़ शहर भाजपा मंडल, मोर्चा एवं प्रकोष्ठ के  पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं की बैठक ली व सभी बूथों पर जीत की व्यूहरचना बनाई। इस दौरान उन्होंने कहा कि हर बूथ पर हमारे कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी अहम् है। हम बूथ जीते तो खैरागढ़ विजय अभियान में सफल होंगे। हमें मोर्चे पर मजबूती से जुटना होगा। कांग्रेस की सरकार  का इतिहास ही केवल छलावा का रहा है। इसके अलावा कांग्रेस ने कुछ भी नहीं किया है। अब समय आ गया है कांग्रेस की सरकार को करारा जबाव देना होगा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस केवल जनता की भावनाओं के साथ खिलवाड़ करने वाली पार्टी है। जो खैरागढ़ के जनमानस के भावनाओं के साथ झूठे वादों के साहरे खेल रही है।

 अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस सामने हार  देखकर घबरा गई है। भूपेश बघेल को  अपनी कुर्सी जाते दिख रही है इसलिए खैरागढ़ की जनता से फिर झूठे वादे कर भरमाने में लगी हुई है। जनता को याद है यही भूपेश है, कांग्रेस पार्टी है जिन्होने 3 साल पहले झूठे वादे कर सरकार बनाई थी।
सरकार बनने के बाद एक भी वादे पूरे नही किए। शराबबंदी की बात तो दूर गली  -  गली शराब, गांजा, नशीली पदार्थ बिक रही है।
सभी का कर्ज माफ नही हुआ, गरीबों का घर बनना बंद हो गया है। किसानों को बीज नही मिल रहा है, किसानों को सब्सिडी में समान मिलना बंद हो गया।
बेरोजगार को बेरोजगारी भत्ता नही मिला, मितानिनों-आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं का बढ़ा वेतन का क्या हुआ? किसानों के पेंशन का क्या हुआ? निराश्रित पेंशन का क्या हुआ? एक वादा पूरा नही हुआ, अब फिर फर्जी वादे लेकर कांग्रेस व भूपेश बघेल सामने आ गए है। अब उनको सबक सिखाना है।

 अग्रवाल ने कहा कि पहले खैरागढ़ को जिला बनाने की घोषणा की लेकिन नहीं बनाया, अब फिर घोषणा कर रहे हैं।रोजगारों को 2500 रुपए बेरोजगारी भत्ता, महिला स्व सहायता समूहों का कर्जा माफ और मितानिनो की तन्ख्वाह नहीं बढ़ी है जबकि यह कांग्रेस का वादा था। प्रदेश के घोषणा वीर लबरा मुख्यमंत्री ने पहले वादा पूरा नहीं किया तो अब क्या करेंगे।

 अग्रवाल ने कहा कि कांग्रेस सरकार में गरीबों को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल रहा है। इस सरकार ने गरीबों के सिर से छत छीनी है। भाजपा ने गरीबों को 1 रुपये किलो चावल देने की योजना बनाई है इसके अलावा कोरोना काल में 5 किलो अतिरिक्त चावल देने की योजना बनाई थी लेकिन इस सरकार ने गरीबों के   5 किलो चावल पर भी डाका डाला है। भाजपा शासनकाल में गरीबों को मुफ्त उज्जवला गैस कनेक्शन मिलता था इस सरकार ने उसे भी खत्म कर दिया।
श्री अग्रवाल ने कहा कि खैरागढ़ शहर के हर बूथ में कांग्रेस को करारी शिकस्त देनी है। कार्यकर्ताओं को भाजपा नेता विक्रांत सिंह ने भी सम्बोधित किया।

कार्यक्रम में खैरागढ़ मंडल के समस्त  पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे