इनरव्हील क्लब ऑफ़ धमतरी के द्वारा सर्वोदय हायर सेकेंडरी इंग्लिश स्कूल में 25 अगस्त से 3 सितंबर तक जूडो और कराटे का प्रशिक्षण

इनरव्हील क्लब ऑफ़ धमतरी के द्वारा सर्वोदय हायर सेकेंडरी इंग्लिश स्कूल   में 25 अगस्त से 3 सितंबर तक जूडो और कराटे  का प्रशिक्षण

इनरव्हील क्लब ऑफ़ धमतरी के द्वारा सर्वोदय हायर सेकेंडरी इंग्लिश स्कूल   में 25 अगस्त से 3 सितंबर तक जूडो और कराटे  का प्रशिक्षण 45 छात्राओं को दिया गया , यह प्रोजेक्ट इंटरनेशनल इनरव्हील के द्वारा" ए फिट गर्ल -सेल्फ डिफेंस " के अंतर्गत किया गया था!
शहर  के श्री दुर्गेश पटेल जो की किक बॉक्सिंग में 2 बार इंटरनेशनल मेडलिस्ट एवं 11 बार नेशनल प्लेयर एवं मेडलिस्ट रह चुके हैं उनके द्वारा बच्चों को जूडो कराटे का प्रशिक्षण दिया गया  ,
दुर्गेश जी ने बताया कि बालिकाओं में सीखने की बहुत ललक थी और उन्होंने बहुत अच्छे से सीखा, उनको बालिकाओं को सिखाने में बहुत अच्छा लगा भविष्य में वह अपनी स्वयं की रक्षा कर सके इस उद्देश्य को ध्यान में रखकर यह प्रशिक्षण दिया गया था !


क्लब अध्यक्ष श्रीमती मीनू अग्रवाल एवं सचिव श्रीमती रश्मि श्रीवास्तव एवं सर्वोदय स्कूल के प्रिंसिपल श्री टी सिन्हा जी एवंस्कूल टीचर्स की उपस्थिति में 25 अगस्त को यह प्रोग्राम शुरू किया गया व 3 सितंबर को स्कूल परिसर में बहुत ही भव्य आयोजन के द्वारा बालिकाओं को सर्टिफिकेट दिए गए , जूडो कराटे के कोच श्री दुर्गेश पटेल जी को भी क्लब के द्वारा स्मृति चिन्ह प्रदान किया गया, क्लब अध्यक्ष श्रीमती मीनू अग्रवाल ने अपने उद्बोधन में कहा कि यह कार्यक्रम हर स्कूल में होना चाहिए जिससे हमारे आसपास के वातावरण ( माहौल ) को देखते हुए   बालिकाएं अपनी स्वयं की रक्षा कर सकें, प्रिंसिपल श्री सिंह जी ने भी इस कार्यक्रम की बहुत प्रशंसा की एवं इनर व्हील क्लब को इस प्रकार के कार्यक्रम स्कूलों में करवाते रहने की अपील की आज कार्यक्रम में आईपीपी सुधा अग्रवाल ,क्लब सदस्य श्रीमती सरोज जायसवाल श्रीमती मनीषा साह,श्रीमती ममता लुंकड़,श्रीमती माया खंडेलवाल,श्रीमती रूपल जैन,श्रीमती सरिता अग्रवाल, श्रीमती सविता जायसवाल, श्रीमती ओम लता राठी,श्रीमती सुमित्रा अग्रवाल,  श्रीमती अनीता मित्तल एवं डॉक्टर श्रीमती कंचन अग्रवाल उपस्थित थी