शासकीय दंतेश्वरी पीजी महिला महाविद्यालय जगदलपुर के कैरियर गाइडेंस प्रकोष्ठ (CGC)के तरफ से छात्राओं के रुचि अनुरूप विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

Dr. Asish Dhar Dewan

शासकीय दंतेश्वरी पीजी महिला महाविद्यालय जगदलपुर के कैरियर गाइडेंस प्रकोष्ठ (CGC)के तरफ से छात्राओं के रुचि अनुरूप विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन

शासकीय दंतेश्वरी पीजी महिला महाविद्यालय जगदलपुर के कैरियर गाइडेंस प्रकोष्ठ (CGC)के तरफ से छात्राओं के रुचि अनुरूप विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन दिनांक 19.01.2024, 20.01.2024 और 24.01.2024 को किया गया।  जिसका प्रमुख उद्देश्य उनके छिपी हुई प्रतिभा को प्रकट करने का अवसर प्रदान करना था। प्रतियोगिताओं में मेहंदी, गमला सजावट, सलाद, आरती  थाल सजावट, कबाड़ से जुगाड़ , नृत्य, गीत , प्रश्नोत्तरी प्रतियोगिता आयोजित की गई। कार्यक्रम की औपचारिक शुरुआत प्राचार्य के उद्बोधन से हुआ। इस कार्यक्रम में आयोजक प्राध्यापकगण  श्रीमती मनीषा नायडू,श्रीमती अंजू पटेल, सुश्री ललिता चांडक,सुश्री पद्मिनी ठाकुर, डॉ. प्रियंका शुक्ला, श्रीमती कौशल्या नुरूति, श्रीमती नेहा शुक्ला, शबाना खान , सुश्री ज्योति त्रिपाठी, श्रीमती जय श्री मंडल श्री शुभम चौधरी थे। निर्णायक मंडल में प्रोफेसर रश्मि शुक्ला, प्राचार्य डॉ. अनामिका झा, श्रीमती बबिता दीवान प्रमुख थे।
मेहंदी प्रतियोगिता में नफीस अंजुम, दिव्या खत्री, डालेश्वरी कौशिक, गमला सजावट में नेहा कश्यप, गजाला परवीन, मनमती सिन्हा, सलाद सजावट में अंजली पटेल, रामबती कश्यप, नेहा कश्यप, आरती थाल सजावट में पुष्पांजलि नाग, लक्ष्मी कश्यप, विदिशा साहा, क्विज प्रतियोगिता में सविता बघेल, खुशी मिश्रा, ऋचा साव, कबाड़ से जुगाड़ प्रतियोगिता में हर्षा मरकाम, नेहा कश्यप, गजाला परवीन, लक्ष्मी कश्यप, गायन प्रतियोगिता एकल में रोशनी, नेहा कश्यप, खुशबू बेला, समूह गायन में दिव्या, रुचि, मनमती , एकल नृत्य में मुस्कान तांडिया, जे साक्षिता रेड्डी, जयंती कश्यप  समूह नृत्य में नेहा एवम् साथी, अनीशा एवम् साथी , मनमती एवं साथी क्रमशः प्रथम द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। कार्यक्रम के सफल आयोजन के लिए महाविद्यालय के कर्मचारी सुनील मिश्रा, सुकरु कश्यप , डूमर मौर्य, और  प्राध्यापको का महत्वपूर्ण योगदान रहा। कार्यक्रम के समापन और परिणाम आने के दिन करियर गाइडेंस प्रकोष्ठ के आयोजक ने विजेताओं/ प्रतिभागियों की उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी और आयोजकों/निर्णायकों/प्राचार्य के प्रति आभार व्यक्त किया।