दिल्ली विधानसभा चुनाव रिजल्ट: आप के सपने पर फिरी झाड़ू, केजरीवाल और सिसोदिया हारे, 27 साल बाद भाजपा की वापसी
![दिल्ली विधानसभा चुनाव रिजल्ट: आप के सपने पर फिरी झाड़ू, केजरीवाल और सिसोदिया हारे, 27 साल बाद भाजपा की वापसी](https://hamarawaaz.com/uploads/images/2025/02/image_750x_67a754f2efa74.jpg)
नई दिल्ली। दिल्ली के विधानसभा चुनाव में बड़ा उलटफेर हो गया है। दिल्ली में 27 साल बाद भाजपा की वापसी हो रही है। चुनाव आयोग के मुताबिक भाजपा 2 सीट जीती और 46 सीटों पर उसे बढ़त है यानी कुल 48 सीटें। आम आदमी पार्टी (AAP) भी 2 सीट जीती है, 20 सीटों पर आगे चल रही है यानी कुल 22 सीटें। कांग्रेस को एक भी सीट नहीं मिली है। AAP के अरविंद केजरीवाल नई दिल्ली और सिसोदिया जंगपुरा सीट से चुनाव हार गए। मुख्यमंत्री आतिशी कालकाजी सीट पर चुनाव जीत गई हैं। सत्येंद्र जैन भी चुनाव हार गए हैं। दिल्ली में भाजपा मुख्यालय पर जश्न जारी है।