मुनाफे का झांसा देकर व्यापारी परिवार से 20 लाख की धोखाधड़ी

मुनाफे का झांसा देकर व्यापारी परिवार से 20 लाख की धोखाधड़ी

बिलासपुर  शेयर ट्रेडिंग में कम समय में अधिक मुनाफा दिलाने का झांसा देकर व्यापारी परिवार से 20 लाख रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। कोतवाली थाना पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

पुलिस के अनुसार, आरोपी शशिकांत सिंह ने शुरुआत में पीड़ितों को छोटी रकम पर मुनाफा देकर विश्वास में लिया। इसके बाद वर्ष 2023-24 के दौरान दयालबंद निवासी अर्जुन भोजवानी और उनके साथी प्रतीक कौशिक से नकद एवं फोनपे के माध्यम से कुल 20 लाख रुपये तथा एक अन्य युवक से 15 लाख रुपये लिए गए।

रकम वापस मांगने पर आरोपी ने 9 लाख रुपये का चेक दिया, जो बैंक में बाउंस हो गया। इसके बाद आरोपी ने पीड़ितों से संपर्क करना भी बंद कर दिया। शिकायत के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।