चुनाव प्रचार कर घर लौट रहे पंचायत सदस्य प्रत्याशी की हार्टअटैक से मौत
 
                                जशपुर। जनपद पंचायत सदस्य (बीडीसी) के पद पर पत्थलगांव जनपद क्षेत्र क्रमांक संख्या 06 से चुनाव लड़ रहे एक प्रत्याशी की प्रचार के बाद घर लौटने पर हृदयाघात से मौत हो गई। अचानक मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। दरअसल, पत्थलगांव के बूढ़ाडाड़ निवासी संजय लहरे जनपद पंचायत सदस्य के पद के लिए चुनावी मैदान में थे। चुनाव से एक दिन पहले हृदयघात से निधन हो गया। तीसरे चरण का कल 23 फरवरी को चुनाव है इस क्षेत्र से चुनावी मैदान में कुल 9 उम्मीदवारों में शामिल थे। स्थानीय लोगों के मिली जानकारी के मुताबिक चुनावी तनाव और प्रचार अभियान की भागदौड़ के चलते उनकी सेहत प्रभावित हो रही थी।
 
                         Dr. Hemant Sirmour
                                    Dr. Hemant Sirmour                                 
                    
                 
                    
                 
                    
                 
                    
                 
                    
                 
                    
                 
                    
                 
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
                                        
                                     
            
             
            
             
            
            