खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस ने बढ़ाई बढ़त, 11वें राउंड में 13 हजार से अधिक वोटों से आगे

खैरागढ़ उपचुनाव में कांग्रेस ने बढ़ाई बढ़त, 11वें राउंड में 13 हजार से अधिक वोटों से आगे

खैरागढ़ विधानसभा उपचुनाव को लेकर वोटिंग चल रही है। 11वें राउंड में कांग्रेस 13 हजार से अधिक वोटों से आगे चल रही है। कांग्रेस काउंटिंग में लगातार लीड बनाई हुई है।  मतगणना केंद्र के बाहर कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भारी भीड़ लगी हुई है। कांग्रेस कार्यकर्ता  CM भूपेश बघेल जिंदाबाद के नारे लग रहे हैं।

जिले के बीज निगम परिसर स्थित हॉल में मतगणना हो रही है। हॉल में कुल 14 टेबल लगाए गए, जिन पर तीन-तीन कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई गई है। मतगणना के कुल 21 राउंड होंगे। बता दें कि उपचुनाव में 77.84% मतदान हुआ है।खैरागढ़ में जब से उपचुनाव का ऐलान हुआ। तब से सियासी संग्राम पूरे जोरों पर रहा। आज इस संग्राम के नतीजे की बारी है। आज खैरागढ़ के रण का रिजल्ट आने वाला है। आज तय हो जाएगा कि किस सियासी दल की मेहनत रंग लाई है, और किसे हार मिली है, ये भी कहें तो गलत नहीं होगा कि आज मिशन 2023 के ट्रेलर का नतीजा आएगा। नतीजे से ये भी जानने को मिलेगा कि पिछली बार सत्ता परिवर्तन के बाद इस बार जनता के मन में क्या है। दोपहर बाद पता चल जाएगा।