आयो आयो नंदलाल
मोना चंद्राकर मोनालिसा रायपुर छत्तीसगढ़

भयावह कारी भादो की रात में
बरखा संग बिजुरी चमके साथ में
रोहिणी नक्षत्र मथुरा के कारागार में
शंख चक्र धरे विष्णु कृष्णावतार में
माता देवकी गर्भ से कान्हा जन्म लियो
माखन चुराकर यशोदा माता सताये लाला
गायों को लेकर वन में बंसी बजाए कान्हा
राधा और गोपियों संग रास रचाए कान्हा