प्रदेश कांग्रेस की बैठक संपन्न हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की रणनीति बनी

प्रदेश कांग्रेस की बैठक संपन्न   हाथ से हाथ जोड़ो अभियान की रणनीति बनी

 प्रदेश कांग्रेस की महत्वपूर्ण बैठक प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम, एआईसीसी सचिव एवं प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव की उपस्थिति में संपन्न हुई। बैठक में हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के कार्यक्रम के बारे में जानकारी देते हुये प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि कांग्रेस सरकार के 4 साल पर बधाई शुभकामनायें मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के नेतृत्व में सफल 4 साल पूरे होने की उपलब्धि भरे 4 साल, 5वें साल हम चुनाव में जायेंगे तो हमारे पास अपने कामों की लंबी फेहरिस्त लेकर जायेंगे। एआईसीसी की संचालन समिति ने निर्णय लिया कि 26 जनवरी 2023 से पूरे प्रदेश में 2 महीने हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलेगा। यह भारत जोड़ो का विस्तार होगा। पदयात्रा का आयोजन बीसीसी करेगी।
अभियान यह जनसंवाद कार्यक्रम सफल भारत जोड़ो यात्रा का विस्तार होगा। यह अभियान 26 जनवरी 2023 से शुरू होकर दो महीने तक चलेगा। पदयात्रा का आयोजन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा किया जाएगा। पदयात्रा का नेतृत्व करने के लिए प्रत्येक ब्लॉक में एक या दो वरिष्ठ नेताओं को नियुक्त किया जाए और नामों को पीसीसी एवं एआईसीसी को सूचित किया जाए। यह विशाल अभियान पदयात्रा के रूप में देश की सभी ग्राम पंचायतों, गांवो और मतदान केंद्रों को कवर करेगा।
गांव और ब्लॉक स्तर-अभियान की शुरूआत ब्लॉक स्तर पर उद्घाटन बैठक से होगी। दो महीने के लिए पदयात्रा, हर गांव और मतदान केंद्र को कवर करना। प्रत्येक ब्लॉक में एक माह। गांव-गांव में कांग्रेस का झंडा फहराकर गांव-गांव यात्रा शुरू करें। हर गांव में एक बैठक। डोर टू डोर जनसंपर्क करें। यात्रा के मूल संदेश के साथ राहुल गांधी का पत्र सौंपे। मोदी सरकार के खिलाफ चार्जशीट बांटे। हर दरवाजे पर भारत जोड़ो यात्रा का स्टीकर चिपकाएं। हर गांव में भारत जोड़ो यात्रा के भावनात्मक वीडियो का प्रदर्शन किया जाना है। हर गांव का व्हाट्सएप ग्रुप बनाएं। यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई पूरे ब्लॉक में बाइक रैली का आयोजन करेगी।
जिला स्तरीय कार्यक्रम-कार्यकर्ता मेला-हर जिला मुख्यालय पर कांग्रेस नेताओं, कार्यकर्ताओं और प्रभावकों का एक सम्मेलन। प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष, विधायक दल के नेता और राज्य के वरिष्ठ नेतागण भाग लेंगे और संबोधित करेंगे।
राज्य स्तरीय कार्यक्रम-कार्यकर्ता महासंगम-अभियान कांग्रेस की महारैली का आयोजन। महारैली को कांग्रेस अध्यक्ष एवं पूर्व कांग्रेस अध्यक्ष और राष्ट्रीय स्तर के नेतागण संबोधित करेंगे। भारत जोड़ो मेला-राज्य स्तर पर युवा केंद्रित कार्यक्रम। विशाल एलईडी स्क्रीन पर यात्रा के दृश्य दिखाएं जाएंगे। प्रसिद्ध गायकों, कलाकारों, सोशल मीडिया प्रभावकों के साथ संगीत, सांस्कृतिक कार्यक्रम। प्रियंका गांधी के नेतृत्व में हर राज्य की राजधानी में महिला मार्च। प्रियंका गांधी द्वारा समापन रैली में महिला घोषणा पत्र का विमोचन।
संगठन-अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी द्वारा हर प्रदेश के लिए अभियान की निगरानी हेतु पर्यवेक्षकों की नियुक्ति किया जाना प्रस्तावित है। मंडल कांग्रेस समितियों का गठन जैसा कि उदयपुर नव संकल्प शिविर में पारित प्रस्तावनुरूप ग्राम पंचायत, ग्राम कांग्रेस समितियों का गठन अभियान के शुभारंभ तारीख तक पूरा किया जाना हैं अर्थात 26 जनवरी तक समिति का गठन किया जाना अनिवार्य है। प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा राज्य स्तर के वरिष्ठ नेताओं सांसद, पूर्व मंत्री, पूर्व सांसद आदि को हर जिले के लिए पर्यवेक्षक नियुक्त किया जायेगा। जिला कांग्रेस कमेटी जिले के वरिष्ठ नेताओं पूर्व विधायक, पूर्व डीसीसी अध्यक्ष, डीसीसी उपाध्यक्ष, महामंत्री आदि को हर ब्लॉक के पर्यवेक्षक के रूप में नियुक्त करेगी। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी प्रत्येक गांव के लिए पर्यवेक्षक के रूप में ब्लॉक के वरिष्ठ नेताओं को नियुक्त करेगी। मोर्चा संगठन, विभाग और प्रकोष्ठों को भी अभियान में अपने योगदान का समन्वय करने के लिए विभिन्न स्तरों पर पर्यवेक्षकों की नियुक्ति करनी है। सोशल मीडिया विभाग प्रदेश के हर गांव में व्हाट्सएप ग्रुप बनाने का ग्राम स्तर पर लक्ष्य तय करने तक अपनी संगठनात्मक नियुक्तियों को पूरा करे।
प्रचार - अभियान के व्यापक प्रचार-प्रसार के लिये सभी कदम प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा उठाये जाने है। आउटडोर विज्ञापन के लिये पहले से ही योजना बनाई जानी चाहिए और अभियान के लांच से पहले विज्ञापन स्थान को बुक, खरीदा जाना चाहिए। टीवी चैनलों, समाचार पत्रों और अन्य प्रिंट और इलेक्ट्रानिक मीडिया में अभियान के प्रचार के लिये पहले से योजना बनाई जाये। ट्विटर, फेसबुक, इंस्टाग्राम, यू-ट्यूब, व्हाट्सएप आदि जैसे विभिन्न सोशल मीडिया प्लेटफार्मो पर अभियान का व्यापक प्रचार-प्रसार। भारत जोड़ो यात्रा का वीडियो दिखाने के लिये ब्लॉक एक एलईडी वैन की व्यवस्था। हर गांव में भारत जोड़ो यात्रा के वीडियो का प्रदर्शन। व्यापक प्रचार के लिये हर गांव में रंगीन दीवार लेखन। दीवार पोस्टरों और अन्य प्रचार सामग्री की छपाई। नीचे दी गई सभी सामग्री का अनुवाद और मुद्रण पीसीसी द्वारा किया जाना है- राहुल गांधी का पत्र, बीजेपी सरकार के खिलाफ चार्जशीट, भारत जोड़ो यात्रा का डोर स्टिकर।

राज्य स्तरीय - 15 दिसंबर से 19 दिसंबर
जिला स्तरीय तैयारी बैठकों की तिथियों को अंतिम रूप दिया जाना है। जिला स्तरीय पर्यवेक्षको की घोषणा की जाये। प्रचार-प्रसार की योजना को अंतिम रूप दिया जायेगा। फ्रंटल संगठनों, विभागो और प्रकोष्ठों की भूमिका सुनिश्चित की जाये। मंडल कांग्रेस समितियों उदयपुर नव संकल्प शिविर में लिये गए निर्णय के अनुसार ग्राम पंचायत, ग्राम कांग्रेस समितियों के गठन की समीक्षा करें। प्रचार सामाग्री के अनुवाद और छपाई की योजना को अंतिम रूप दिया जाना। दीवार लेखन को अंतिम रूप देने के लये स्लोगन, सामाग्री स्थानीय भाषा में।
जिला स्तरीय - 20 दिसंबर से 24 दिसंबर
मंडल कांग्रेस समितियों और ग्राम पंचायत, ग्राम कांग्रेस समितियों के गठन की समीक्षा करें। ब्लॉक स्तरीय तैयारी बैठको की तारीखों को अंतिम रूप दिया जाना है। ब्लॉक स्तर के पर्यवेक्षको की घोषणा। जिला स्तर पर अभियान व प्रचार-प्रसार की योजना को अंतिम रूप दिया जाएगा। फ्रंटल संगठनों, विभागो और प्रकोष्ठों की भूमिका सुनिश्चित की जाये। प्रचार सामाग्री वितरण की योजना को अंतिम रूप दिया जायेगा।
प्रखंड स्तर - 26 दिसंबर से 29 दिसंबर
ग्राम स्तरीय पर्यवेक्षको की घोषणा की जाए। दो महीने की पदयात्रा के लिये तिथि और मार्ग को अंतिम रूप देना, हर गांव को कवर करना और हर घर को छूना। यूथ कांग्रेस, एनएसयूआई द्वारा पूरे प्रखंड में बाइक रैली निकाली जाना।
पीसीसी अध्यक्ष, सीएलपी नेता, एआईसीसी सचिवों और राज्य के वरिष्ठ नेताओं को जिलों को आपस में बांटने और 20 से 24 दिसंबर के बीच जिला स्तरीय तैयारी बैठकों में भाग लेने की सलाह दी जाती हैं। विधायकों, पूर्व सांसदो/विधायकों, वरिष्ठ जिला नेताओं से अनुरोध है कि 26 से 29 दिसंबर के बीच ब्लॉक, मंडल स्तर की तैयारी बैठकों में भाग लें।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष मोहन मरकाम ने कहा कि सभी मोर्चा विभाग अपनी कार्यकारणी का तत्काल गठन करे। सभी जिला अध्यक्ष विभागों मोर्चा प्रकोष्ठों को कार्यक्रमों में अवश्य बुलाये। राष्ट्रीय अध्यक्ष की फोटो लगाये। दीवाल लेखन तत्काल शुरू हो जाये। मुख्यमंत्री जी ने भेंट मुलाकात में लोगों की समस्याओं का निराकरण किया है, पदयात्रा में जो समस्या आयेगी उसको भी निराकरण हमें करना है। सभी जिलाध्यक्ष दो दिन में पदयात्रा के रूट चार्ट को अवश्य बना लें।
एआईसीसी के सचिव एवं प्रभारी सचिव डॉ. चंदन यादव ने कहा कि गुजरात हिमांचल  में चुनाव हुआ। हिमांचल की जीत में वहां पर छत्तीसगढ़ की खुशबू हिमांचल में दिखा। जिस मॉडल को यहां पर कांग्रेस ने बनाया। वह देश के अन्य प्रदेशों में सराहा जा रहा। छत्तीसगढ़ को हाथ से हाथ जोड़ो में भी नया कीर्तिमान बना है। जिस गहराई और विस्तार से हमने आजादी गौरव यात्रा किया। वैसे ही ये हमें हाथ से हाथ जोड़ो अभियान चलाया जाना है। हमें इस अभियान को गंभीरता से लेना है। यह हमारे 2023 विधानसभा एवं 2024 के लोकसभा चुनाव के लिये भी अभियान होगा। हमारी सरकार ने 4 साल जो काम किया है जमीन में वह दिख रहा है। सरकार के लिये बढ़िया वातावरण है। योजनाओं का जनता में प्रभाव दिख रहा। उनका जीवन स्तर ऊंचा उठ रहा। हमें यह भी देखा है कि विधानसभा के साथ लोकसभा चुनाव में मुद्दे को भी ध्यान रखना है। भारत जोड़ो यात्रा से हमारे नेतृत्व एवं विचारधारा के प्रति लोगों का सम्मान भरोसा बढ़ रहा है।

बैठक में मुख्यमंत्री के राजनीतिक सलाहाकार विनोद वर्मा हाथ से हाथ जोड़ो यात्रा के कार्यक्रम के क्रियान्वयन की रूप रेखा बताया। तथा यात्रा की दूरी और रूट चार्ट निर्धारण करने पर जोर दिया।

संचालन प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री संगठन अमरजीत चावला ने किया। आभार प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री  प्रशासन  रवि घोष ने किया।


बैठक में प्रदेश कांग्रेस कोषाध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल, प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्षगण गुरूमुख सिंह होरा, प्रतिमा चंद्राकर, अंबिका मरकाम, चुन्नी लाल साहू, पी.आर.खुंटे, प्रेमचंद जायसी, बीरेश ठाकुर, जे.पी. श्रीवास्तव, प्रदेश कांग्रेस प्रभारी महामंत्री (संगठन) अमरजीत चावला, प्रदेश कांग्रेस के प्रभारी महामंत्री प्रशासन रवि घोष, दुर्ग जिला प्रभारी गिरीश देवांगन, प्रदेश कांग्रेस संचार विभाग अध्यक्ष सुशील आनंद शुक्ला, प्रदेश कांग्रेस महामंत्रीगण वासुदेव यादव, चंद्रशेखर शुक्ला, कन्हैया अग्रवाल, डॉ. थानेश्वर पाटिला, राजेन्द्र साहू, यशवर्धन राव, सुश्री सुमित्रा धृतलहरे, जितेन्द्र साहू, अरूण सिसोदिया,  अर्जुन तिवारी, सीमा वर्मा, रजनू नेताम, पियुस कोसरे, सदस्य कार्यसमितिगण लालजी चंद्रवंशी, शकुन डहरिया, सुरेन्द्र प्रताप जायसवाल, विष्णु यादव, जिला/शहर अध्यक्षगण गिरीश दुबे, उधो वर्मा, हितेन्द्र ठाकुर, भावसिंह साहू, डॉ. रश्मि चंद्राकर, शरद लोहाना, चंद्रप्रभा सुधाकर, गया पटेल, निर्मल कोसरे, मुकेश चंद्राकर, बंशी पटेल, कुलबीर छाबड़ा, पदम कोठारी, नीलकंठ चंद्रवंशी, बलराम मौर्य, महेश्वरी बघेल, देवनाथ उसेन्डी, झुमुक दीवान, लालू राठौर, सुभद्रा सलाम, विजय पाण्डेय, विजय केशरवानी, मनोज गुप्ता, सागर सिंह बैस, सपना चौहान, सुरेन्द्र जयसवाल, राघवेन्द्र सिंह, अनिल शुक्ला, अरूण मालाकार, मनोज सागर यादव, राकेश गुप्ता, राजेन्द्र तिवारी, नजीर अजहर मोर्चा संगठन, प्रकोष्ठ विभाग अध्यक्षगण अरूण ताम्रकार, आकाश शर्मा, नीरज पाण्डेय, संजय सिंह, अमीन मेमन, देवा देवांगन, नितिन सिन्हा, राजकुमार अंचल, रामविलास साहू, जनक राम ध्रुव, हसन खान, जयवर्धन बिस्सा, एम.आर.निषाद, इंदरीश गांधी, डॉ. राकेश गुप्ता, मो. अमजद, सद्दाम सोलंकी, प्रवीण जैन, राजेन्द्र जग्गी, दिनेश शर्मा, कुलिसा मिश्रा उपस्थित थे।