लिफ्ट देने के बहाने महिला से गैंगरेप, हेड मास्टर सस्पेंड

लिफ्ट देने के बहाने महिला से गैंगरेप, हेड मास्टर सस्पेंड

बिलासपुर। गैंगरेप में शामिल हेड मास्टर अखिलेश सिंह चंदेल को जिला शिक्षा अधिकारी ने जांच के बाद निलंबित किया है। आरोपी हेड मास्टर ने अपने दो साथियों के साथ मिलकर महिला के साथ दुष्कर्म किया था। बताया जा रहा है कि शासकीय प्राथमिक शाला अकोला में हेड मास्टर पदस्थ था। वहीं, गैंगरेप मामले में आरोपी हेड मास्टर अभी जेल में बंद है।जानकारी के अनुसार आरोपी शिक्षक ने अपने दो साथी प्रमोद सिंह चंदेल और यजवेंद्र सिंह चंदेल के साथ मायके जाने के लिए बस का इंतजार कर रही महिला को लिफ्ट देने के बहाने कार में बिठाया था।इसके बाद तीनों ने कार को सुनसान जगह ले जाकर महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म किया था। पीड़ित महिला की शिकायत पर बीते 9 अगस्त को तीनों आरोपी को गिरफ्तार किया गया। वहीं, मामले की जांच के बाद अब हेड मास्टर अखिलेश सिंह चंदेल को निलंबित किया गया है।