Happy Womens Day 2022: दुनिया मना रही है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, इन Messages के जरिए आप भी शुभकामनायें दें

International Womens Day 2022 Wishes, Quotes and Messages: दुनियाभर में आज यानी 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है।

Happy Womens Day 2022: दुनिया मना रही है अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस, इन Messages के जरिए आप भी  शुभकामनायें दें

International Womens Day 2022 Wishes, Quotes and Messages: दुनियाभर में आज यानी 8 मार्च को अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया जा रहा है।
भारत में दैविक काल से नारी की पूजा की जाती है। वेदों में इसका वर्णन किया गया है। महिलाओं के योगदान, सम्मान और अधिकारों को दुनिया के सामने लाने और उन्हें खुद जागरूक करने के लिए हर साल 8 मार्च को दुनियाभर में अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस (International Women's Day 2021) मनाया जाता है।

महिला दिवस (International Women's Day 2021) के मौके पर हर साल अलग-अलग थीम निर्धारित होती है। इस वर्ष अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस की थीम 'एक स्थायी कल के लिए आज लैंगिक समानता' है. आज के दिन लोग व्हाट्सअप स्टेट्स, फेसबुक प्रोफाइल, मैसेज, एसएमएस महिलाओं को भेजते हैं। ऐसे में अगर आप भी महिलाओं को शुभकामनाएं भेजना चाहते हैं तो हम आपके लिए कुछ शानदार मैसेज लेकर आए हैं। आइए पढ़ते हैं- (International Women's Day 2021 Messages)

1. तुम चहकती रहो, तुम महकती रहो, तुम प्रेरणा बनकर, चमकती रहो, कभी बेटी बनकर, कभी बहन बनकर, कभी प्रेमिका, कभी पत्नी बनकर, खुशियों की बारिश करती रहो, जीवन के इस लंबे सफर में मां बनकर मार्गदर्शन करती रहो. महिला दिवस की शुभकामनाएं
2. मां है वो, बेटी है वो,
बहन है वो तो कभी पत्नी है वो
जीवन के हर सुख दुख में शामिल है वो
शक्ति है वो, प्रेरणा है वो
नमन है उन सब नारियों को
जीवन के हर मोड़ पर, हमारा साथ देती है वो!
Happy Women's day

3. हे नारी तू सीता के मन में समाई
तू राधा के मन में समाई,
साधू संत जिसे स्‍वर्ग कहते,
तू धरती पर वही मुक्ति है
Happy Women's Day

4. अहिंसा हमारे जीवन का धर्म है तो भविष्य नारी जाति के हाथ में है- महात्मा गांधी

5. दुनिया की तरक्की तब तक संभव नहीं जब तक कि महिलाओं की स्थिति नहीं सुधरती. एक डैने की मदद से कोई चिड़िया उड़ नहीं सकती- स्वामी विवेकानंद

6. मैं किसी समाज की प्रगति उस समाज में महिलाओं द्वारा की गई प्रगति से आंकता हूं- बाबा साहेब भीम राव आम्बेडकर

7. महिलाओं को कमजोर मानना अपराध है, यह पुरुषों का महिलाओं के प्रति अन्याय है- महात्मा गांधी

8. भीड़ का अनुसरण करने वाली महिला भीड़ के दायरे से अधिक नहीं जा पाती. अपने विवेक से चलने वाली महिला जीवन में वह मुकाम पा लेती है जहां कोई नहीं पहुंच पाता- अल्बर्ट आइंस्टीन

9. पुरुष अपना भाग्य निर्माण नहीं करता. उसके जीवन में मौजूद औरत अपने गुणों से उसके लिए भाग्य का निर्माण करती है- कार्ल मार्क्स

10. हम प्राचीन भारत की नारियों को आदर्श मानकर ही नारी का उत्थान और सशक्तीकरण कर सकते हैं- स्वामी विवेकानंद

11. समाज को बदलने का सबसे तेज तरीका है दुनिया की महिलाओं को संगठित करना- चार्ल्स मलिक

12. महिलाओं के सशक्तीकरण से ज्यादा प्रभावी विकास का कोई साधन नहीं है- कोफी अन्नान

13. नारी पर ऐसा कोई कानूनी प्रतिबंध नहीं लगाना चाहिए जो पुरुषों पर ना लगाया गया हो- महात्मा गांधी