नाबालिक को मौत के लिए उकसाने वाला प्रेमी गिरफ्तार

नाबालिक को मौत के लिए उकसाने वाला प्रेमी गिरफ्तार

बलरामपुर। जिले में 10 दिन पहले नाबालिग लड़की के आत्महत्या मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। प्रेमी अपनी प्रेमिका पर शादी के लिए दबाव डाल रहा था। उसने शादी से इंकार किया, तो युवक ने उसे बदनाम करने की धमकी दी। इसलिए उसने सुसाइड नोट लिखकर खुदकुशी कर ली थी।ज्ञात हो कि राजपुर थाना क्षेत्र में नाबालिग लड़की ने 21 जून 2024 को रात में परिजनों के सोने के बाद फांसी लगा ली थी। राजपुर पुलिस को मौके पर सुसाइट नोट मिला था। जिसमें उसने करवां निवासी राम केवल टेकाम को अपनी मौत का जिम्मेदार ठहराया था।पुलिस जांच में खुलासा हुआ कि राम केवल टेकाम और लड़की के बीच प्रेम संबंध था। प्रेमी कई दिनों से नाबालिग पर शादी करने का दबाव बना रहा था। नाबालिग शादी नहीं करना चाह रही थी। उसने शादी से इंकार कर दिया, तो प्रेमी ने उसे बदनाम करने की धमकी दी। इससे वो परेशान थी। इस मामले की जांच के बाद पुलिस ने आरोपी प्रेमी राम केवल टेकाम (18 साल) के खिलाफ धारा 306 का अपराध दर्ज किया। मंगलवार को आरोपी राम केवल टेकाम को गिरफ्तार कर कोर्ट में पेश किया गया, जहां से उसे न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।