कांग्रेसी पार्षद ने हत्या कर थाने में किया सरेंडर
 
                                जांजगीर। जिले के नवागढ़ इलाके में कांग्रेस के एक पार्षद आनंद कश्यप ने पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति की बेरहमी से हत्या कर दी है। जानकारी के अनुसार पार्षद ने लोहे की रॉड से शख्स को मौत के घाट उतारा और फिर थाने में खुद ही सरेंडर भी कर दिया। पुलिस ने आनंद कश्यप को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है। दिनदहाड़े हुए इस मर्डर से इलाके में सनसनी का माहौल है। घटना नवागढ़ चाम्पा रोड की बताई जा रही है।
 
                         Dr. Hemant Sirmour
                                    Dr. Hemant Sirmour                                 
                    
                 
                    
                 
                    
                 
                    
                 
                    
                 
                    
                 
                    
                 
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
             
            
                                        
                                     
            
             
            
             
            
            