पीएम मोदी पर बनी डॉक्यूमेंट्री का विरोध, लंदन में भारतीय प्रवासियों का बीबीसी मुख्यालय के बाहर प्रदशर्न

बड़ी संख्या में लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी इइउ की डॉक्यूमेंट्री का विरोध करने के लिए इइउ मुख्यालय के बाहर इकट्ठे हुए

पीएम मोदी पर बनी डॉक्यूमेंट्री का विरोध, लंदन में भारतीय प्रवासियों का बीबीसी मुख्यालय के बाहर प्रदशर्न

लंदन(एजेंसी)। ब्रिटेन में रह रहे भारतीय प्रवासियों ने लंदन में बीबीसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किए। बड़ी संख्या में लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर बनी इइउ की डॉक्यूमेंट्री का विरोध करने के लिए इइउ मुख्यालय के बाहर इकट्ठे हुए। ये लोग तिरंगा और पोस्टर लेकर प्रदर्शन करने पहुंचे थे। लोगों को पोस्टर के माध्यम से प्रदर्शन में शामिल होने के लिए बुलाया गया। लंदन में रहने वाले अदित कोठारी ने बताया- ब्रिटेन में रहने वाले भारतीय इइउ की पीएम मोदी पर बनी डॉक्यूमेंट्री को लेकर गुस्से में हैं। इस डॉक्यूमेंट्री के जरिए बीबीसी ने हिंदू-विरोधी और भारत-विरोधी एजेंडे को चलाने की कोशिश की है।