इस महिला कॉन्स्टेबल ने अपने दो बच्चों और सास का चाकू से काटा गला, फिर पति ने पत्नी को मार लगाया फांसी

इस महिला कॉन्स्टेबल ने अपने दो बच्चों और सास का चाकू से काटा गला, फिर पति ने पत्नी को मार लगाया फांसी

भागलपुर। अवैध संबंध के शक में महिला सिपाही ने अपने दो बच्चों और सास का चाकू से गला रेता। फिर पति ने पत्नी को भी इसी तरह मौत के घाट उतार कर खुद भी फांसी लगा ली।DIG विवेकानंद ने बताया कि पड़ोसियों ने धक्का मारकर दरवाजा खोला, तो अंदर चार लोगों के शव पड़े थे। एक शख्स फांसी के फंदे पर लटका था। बच्चों की उम्र 4-5 साल है। महिला सिपाही की पहचान नीतू कुमारी के रूप में कई गई है। सुसाइड नोट में अफेयर की बात लिखी गई है। सभी पहलुओं से जांच जारी है। पुलिस को मौके से पति का सुसाइड नोट मिला है, जिसमें पत्नी के अवैध संबंधों का जिक्र है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, महिला सिपाही का नाम नीतू ठाकुर है, जो एसएसपी ऑफिस में तैनात थीं। 2015 में पुलिस विभाग में उसकी नियुक्ति हुई थी।नीतू 2015 बैच की सिपाही थी। नीतू और पंकज मूल रूप से बक्सर के रहने वाले थे। नीतू की पुलिस में नौकरी लगने से पहले दोनों बक्सर के मॉल में साथ काम करते थे।दोनों ने लव मैरिज की थी और नीतू की नौकरी के कारण भागलपुर शिफ्ट हो गए थे। पति पंकज बेरोजगार था। उसे नीतू पर शक था, जिस कारण झगड़ा होता रहता था। इस घटनाक्रम के एक दिन पहले नीतू ने अपना सैंडल फेंककर पंकज को मारा था।