श्मशान में अधजले शव का मांस खाते दो पकड़े गए

श्मशान में अधजले शव का मांस खाते दो पकड़े गए

भुवनेश्वर(एजेंसी)। ओडिशा के मयूरभंज में एक श्मशान में दो व्यक्तियों द्वारा इंसानी मांस खाने की वाकया सामने आया था। राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग ने मयूरभंड के कलेक्टर से चार दिन के भीतर रिपोर्ट मांगी है। बता दें कि 12 जुलाई को बानसाही गांव में दो लोगों को पकड़ा गया था जो कि अधजले शव का मांस खा रहे थे। इसके बाद गांव वालों ने उन्हें पकड़कर बंद कर दिया था। 
जानकारी मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और दोनों को लेकर थाने चली गई। जानकारी के मुताबिक बानसाही गांव की रहने वाली 25 साल की मधुस्मिता बीमार हो गई थीं। उन्हें अस्पताल ले जाया गया लेकिन जान नहीं बच सकी। इसके बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। बाद में जब शव का अंतिम संस्कार किया गया तो दोनों आरोपी अधजले शव से मांस ले आए और खाने लगे। 
पुलिस के मुताबिक आरोपियों के नाम सुंदर मोहन सिंह (58 साल) और नरेंद्र सिंह (25 साल) है। मानवाधिकार कार्यकर्ता और वकील राधाकांत त्रिपाठी ने केस फाइल किया तो आयोग ने 20 जुलाई को निर्देश जारी किया। वकील ने कहा था कि इंसानी मांस खाकर मृत्यु उपरांत मिलने वाले अधिकार का उल्लंघन किया गया है। 
याचिकाकर्ता ने कहा, बारिश की वजह से शव पूरा जल नहीं पाया था। दोनों ही आरोपी शव से एक छोटा टुकड़ा लेकर आए थे और उसे खाया। इस घटना के बाद लोगों में काफी रोष है और वे आरोपियों पर कारर्वाई की मांग कर रहे हैं। त्रिपाठी ने कहा कि पुलिस ने डिशा के विच हंटिंग ऐक्ट 2013 की धारा एफआर्इार मं नहीं लगाई है। त्रिपाठी ने कहा कि मयूरभंज में काला जादू और श्मशान साधना जैसी चीजें की जा रही हैं।