भिलाई में गाय के साथ गलत काम करने वाले हसन खान को जेल

भिलाई में गाय के साथ गलत काम करने वाले हसन खान को जेल

भिलाई। गाय के साथ गलत काम करने वाले आरोपी को लोगों के हंगामा के बाद जामुल पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। आरोपी हसन खान दिल्ली से कपड़ों की व्यापार करने भिलाई पहुंचा था। आरोपी के खिलाफ जामुल थाना पुलिस ने धारा 377 के तहत कार्रवाई की है।
मिली जानकारी के अनुसार जामुल थाना अंतर्गत हाउसिंग बोर्ड निवासी फिरोज खान अपने परिवार के साथ किराए के मकान में बीते कुछ सालों से रह रहा है। उसके घर पर दिल्ली से हसन खान नाम का कपड़े बेचने के लिए आया। वह फेरी में कपड़े बेचता है। बताया जा रहा है कि हसन खान ने 24 मई की रात को आवारा घूम रही गाय के साथ अप्राकृतिक कृत्य किया। उसकी हरकत सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। जब सीसी टीवी फुटेज बाहर आया और भाजयुमो तक पहुंचा तो जमकर हंगामा हुआ। भाजयुमो कार्यकर्ता जामुल थाने पहुंचे और जमकर हंगामा की गई। आरोपी की गिरफ्तारी की मांग को लेकर जामुल थाने का घेराव किया था। भाजपा, भाजयुमो और बजरंग दल के लोगों ने एक होकर इसके खिलाफ प्रदर्शन शुरू कर दिया। उन्होंने जामुल थाने का घेराव कर आरोपी की गिरफ्तारी की मांग की। जैसे ही इस बात की जानकारी लोगों को हुई बड़ी संख्या में हिंदू संगठन के लोग विरोध में उतर गए। भाजपा जिलाध्यक्ष बृजेश बिचपुरिया भी अपने पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं के साथ जामुल थाने पहुंचे और थाने का घेराव किया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई और 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेजा।