अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी आदमी पार्टी का उपवास महासमुन्द के कचहरी चौक पर आप कार्यकर्ताओं ने किया सामूहिक उपवास उपवास में जिले भर के कार्यकर्ता हुए शामिल

दिल्ली की जनता को बेहतर शिक्षा व स्वास्थ्य की व्यवस्था करवाना ही अपराध हो गया : भूपेंन्द्र चंद्राकर,जिलाध्यक्ष देश की राजनीतिक इतिहास में कभी ऐसा नही हुआ जो भाजपा अभी कर रही है : संतोष चंद्राकर, अध्यक्ष, लोकसभा महासमुन्द आज देश में अघोषित आपातकाल जैसी स्थिति पैदा हो गई है:नीलम ध्रुव, जिलाध्यक्ष, महिला विंग

अरविंद केजरीवाल की गिरफ्तारी के विरोध में आम आदमी आदमी पार्टी का उपवास  महासमुन्द के कचहरी चौक पर आप कार्यकर्ताओं ने किया सामूहिक उपवास  उपवास में जिले भर के कार्यकर्ता हुए शामिल

महासमुन्द , रविवार 07 अप्रैल 2024

आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक और दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल जी को ई. डी.द्वारा गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है उसके विरोध में पार्टी पदाधिकारियों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं ने आज रविवार को महासमुन्द के कचहरी चौक पर सामूहिक उपवास किया। इस उपवास के आयोजन  में महासमुन्द जिले के पदाधिकारी व कार्यकर्ता  भी शामिल हुए सभी पदाधिकारी व कार्यकर्ताओं ने सामूहिक उपवास किया व लगातार क्रांतिकारी गीतों से माहौल बनाया।।

आम आदमी पार्टी के जिलाध्यक्ष भूपेंद्र चंद्राकर ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी और अरविंद केजरीवाल से भाजपा डरी हुई है। क्योंकि भाजपा की विदाई निश्चित हो चुकी है। झूठे केस में 2 साल से सत्येंद्र जैन को और डेढ़ साल से मनीष सिसोदिया को गिरफ्तार कर रखा है। अब उसी झूठे केस में अरविंद केजरीवाल को गिरफ्तार कर लिया व जेल भेज दिया लेकिन भाजपा पिछले 2 साल में 1 हजार के ऊपर रेड करा चुकी है, डेढ़ हजार अफसरों की टीम लगी हुई है 5 रुपए भी बरामद नहीं हुए। 
क्या जनता को बेहतर शिक्षा व स्वास्थ्य की व्यवस्थाओं पर सभी राजनीतिक दलों का ध्यान आकर्षित करवाना ही अपराध हो गया चुकी इस ओर अन्य पार्टियों का ध्यान कभी था ही नही इसे आम आदमी पार्टी द्वारा ही  देश के अंदर एक नई उम्मीद जागी केजरीवाल जी ने ही इस ओर आगे कदम बढ़ाया जो इनके लिए पीड़ा का विषय हो गया ।

महासमुन्द लोक सभा अध्यक्ष संतोष चंद्राकर ने कहा की  देश की राजनीतिक इतिहास में कभी ऐसा नही हुआ कि एक राजनीतिक पार्टी के वरिष्ठ नेता मंत्री सबको जेल भेज दिया जाये ।
 भ्रष्टाचार के विरोध की पृष्ठभूमि से निकली पार्टी जिसे दिल्ली के जनता ने स्पष्ट बहुमत दिया लेकिन केंद्र की मोदी सरकार ने लगातार दिल्ली की सरकार को परेशान ही किया क्योकि देश की जनता को एक नए विकल्प के रूप में अरविंद केजरीवाल मिल चुके है जो देश की दशा और दिशा दोनों बदल सकते है इसका ही डर भाजपा को सता रही है ये तानाशाही सरकार चला रहे हैं जिसका जवाब जनता जरूर देगी

महिला विंग के जिलाध्यक्ष नीलम ध्रुव ने कहा कि भाजपा को इसकी भारी कीमत चुकानी पड़ेगी। अगर वह सोच रहे हैं कि अरविंद केजरीवाल को जेल में बंद करके चुनाव जीत जाएंगे तो यह भाजपा की गलतफहमी है। अरविंद केजरीवाल एक सोच है जो देश के करोड़ों लोगों में बसती है। लोग विरोध भी करेंगे और भाजपा के खिलाफ वोट देकर इनका सूपड़ा साफ करेंगे। 

उन्होंने कहा कि पूरे देश में क्लियर मैसेज है कि अरविंद केजरीवाल ने ऐसा क्या कर दिया? एक चवन्नी भी आज तक बरामद नहीं हो पाई। उसके बावजूद भी हमारे नेताओं को क्यों गिरफ्तार किया जा रहा है? लोग सवाल पूछ रहे हैं। इसका जवाब लोग अपने वोट के जरिए देंगे। अब सबके सामने स्पष्ट हो गया है कि घोटाले के अंदर कुछ नहीं है। यह राजनीतिक लड़ाई है।‌ जिसको भाजपा एजेंसियों के जरिए लड़ना चाहती है। कांग्रेस के सारे अकाउंट फ्रीज कर देना और अरविंद केजरीवाल को जेल में डाल देना, यह लोकतंत्र को कंप्रोमाइज करने की कोशिश है। लेकिन हमें न्यायालय से पूरी उम्मीद है और हम कानून व्यवस्था पर विश्वास करने वाले लोग हैं।

सामूहिक उपवास के इस आयोजन में मुख्यरूप से शामिल पदाधिकारी भूपेंद्र चंद्राकर,अभिषेक जैन, संतोष चंद्राकर, संजय यादव, सकील खान, नीलम ध्रुव, कादिर चौहान, मेघा चंद्राकर, पुनाराम निषाद, मीनाक्षी ठाकुर,मधु यादव रामदयाल पटेल, मुनु दाऊ सागर, मुकेश कुर्रे, अगेश्वर यादव, सीता दीवान,संतोषी साहू, माया साइमन,सुषमा साहू,रणजीत सिंह ठाकुर राजेश यादव, सोभन  चक्रधारी एवं कार्यकर्त्ता उपस्थित थे।