घर घर संपर्क अभियान के तहत ग्राम पंचायत कुकदा पहुँचे भाजपा मण्डल अध्यक्ष नंदकुमार वर्मा।।

घर घर संपर्क अभियान के तहत ग्राम पंचायत कुकदा पहुँचे भाजपा मण्डल अध्यक्ष नंदकुमार वर्मा।।

यशस्वी प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी सरकार के सेवा, सुशासन और गरीब कल्याण में समर्पित सफलतम 9 वर्ष पूर्ण होने पर राष्ट्रीय नेतृत्व के आह्वाहन पर घर घर संपर्क अभियान के तहत ग्राम पंचायत कुकदा बुथ क्रमांक 306 में मण्डल अध्यक्ष श्री नंदकुमार वर्मा के नेतृत्व में घर घर संपर्क किया गया एवं मोदी सरकार द्वारा चलाये जाने वाले जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दिया गया साथ ही छत्तीसगढ़ में 15 साल की रमन सरकार के विकास कार्य एवम 4 साल भूपेश सरकार, छत्तीसगढ़ में किस प्रकार विकास के गति को रोक के रखा गया है

साथ साथ छत्तीसगढ़ को भ्रष्टाचार का गढ़ बना रिकार्ड रच रहा है। किस प्रकार चुनाव में जनता को छल कर सरकार में आके जनता को मूलभूत सुविधाओं से वंचित कर रहे है। प्रधानमंत्री मोदी द्वारा दिये जाने वाले आवास को भी राजनीतिक षडयंत्र के चलते गरीब जनता को उनसे वंचित कर कच्चे घर मे रहने मजबुर कर रहे है। भूपेश सरकार की नाकामी एवं भाजपा सरकार के उपलब्धि को घर घर जा के बताया गया।  उक्त अवसर में मण्डल महामंत्री श्री पवन वर्मा, कार्यक्रम बुथ टोली प्रभारी, भाजयुमो मीडिया प्रभारी योगेश योगी वर्मा, बुथ अध्यक्ष रामनारायण वर्मा, बुथ पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।।