शासकीय दंतेश्वरी पीजी महिला महाविद्यालय जगदलपुर द्वारा लामनी पार्क में नेचर वॉक कार्यक्रम आयोजित किया गया।

दिनांक: 23 फरवरी 2025
स्थान: जैव विविधता संरक्षण विकास एवं प्रशिक्षण केंद्र लामनी पार्क, जगदलपुर जिला बस्तर
शासकीय दंतेश्वरी पीजी महिला महाविद्यालय जगदलपुर के विज्ञान विभाग, रेड क्रॉस इकाई और बायोडायवर्सिटी कंजरवेशन सोसायटी के संयुक्त तत्वाधान में नेचर वॉक कार्यक्रम आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य वहाँ की जैव विविधता के बारे में जानने, जानकारी प्राप्त करने और प्रकृति को करीब से देखने का था।
कार्यक्रम के मार्गदर्शक महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ योगेंद्र मोतीवाला थे, और विषय विशेषज्ञ के रूप में फॉरेंसिक साइंस लेबोरेटरी जगदलपुर के सेवा निवृत्त संयुक्त संचालक डॉ बी सुरी बाबू थे। डॉ सुरी ने फॉरेंसिक साइंस में जीवों की उपयोगिता विषय पर रोचक तथ्य और जानकारी प्रदान की। उन्होंने बताया कि कैसे जीवों का उपयोग फॉरेंसिक साइंस में किया जाता है और इसके महत्व के बारे में विस्तार से बताया।
इस दौरान वहाँ पर पाए जाने वाले विविध प्रकार के पक्षी, तितली और पेड़-पौधों पर चर्चा हुई। पार्क में कैक्टस गार्डन और बर्ड पार्क का भी भ्रमण किया गया। छात्राओं ने पार्क में पाए जाने वाले विभिन्न प्रकार के पेड़-पौधों की पहचान की और उनके बारे में जानकारी प्राप्त की।
कार्यक्रम का संचालन रेड क्रॉस नोडल अधिकारी डॉ गुलाब चंद साहू ने किया। उन्होंने कार्यक्रम के उद्देश्यों के बारे में बताया और छात्राओं को प्रकृति संरक्षण के लिए प्रेरित किया।
इस कार्यक्रम में महाविद्यालय के सहायक प्राध्यापक डॉ प्रिंसी दुग्गा, डॉ बिंदु साहू, डॉ त्रुप्ति खनंग, डॉ सीमा कालड़ा, डॉ हेमलता मिंज और छात्राएँ उपस्थित रहीं।
नेचर वॉक कार्यक्रम एक सफल और ज्ञानवर्धक अनुभव था। छात्राओं ने प्राकृतिक सौंदर्य का अनुभव किया और जैव विविधता के बारे में जानकारी प्राप्त की। यह कार्यक्रम छात्राओं को प्रकृति के संरक्षण और जैव विविधता के महत्व को समझने में मदद करेगा।